फीस न भरे जाने से AAP विधायक के बच्चों का एडमिशन रद्द

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बच्चों का विद्यालय में एडमिशन रद्द कर दिया गया है। इसका कारण है कि कई महीनों से बच्चों की स्कूली फीस बकाया थी। उनका वेतन विभिन्न व्ययों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। हालात ये रहे कि अमानतुल्लाह ने बीते 6 माह से बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं भरी थी। हमदर्द पब्लिक स्कूल में विधायक की बेटी कक्षा 3 री और बेटा 7 वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। अमानतुल्लाह को विद्यालय ने एडमिशन कैंसल होने और दोबारा दाखिला होने को लेकर चार्ज देने को कहा है। 

दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके दोनों बच्चों की स्कूल फीस बकाया है। स्कूल फीस की यह राशि 58 हजार रूपए रही है। मगर उनका वेतन 83500 रूपए रहा है। मगर उनके दफ्तर पर होने वाला खर्च ही 62 हजार रूपए है। वे अपने दफ्तर पर ही इतना खर्चा कर देते हैं। यहां काम करने वाले डाटा एंट्री आॅपरेटर पर वे 30 हजार रूपए दो आॅफिस कर्मचारियों पर 20 हजार रूपए और वाहन चालक पर 12 हजार रूपए खर्च करते हैं। इसके बाद तो वेतन का कोई भी भाग वे बचा नहीं पाते हैं।

उनका कहना था कि यदि वे शुल्क का प्रबंधन कर पाते तो कई महीने पहले ही कर चुके होते। आखिर इतने कम वेतन में बच्चों की फीस किस तरह से भरी जा सकती थी। अमानतुल्लाह खान ने माना कि एक माता पिता के लिए अपने बच्चों की फीस न चुका पाना चिंता की बात है। इसी परेशानी के चलते विधायक ने विधायकों की 400 प्रतिशत सैलरी हाईक का मसला भी सामने रखा था। हालांकि दिल्ली में विधायकों का वेतन बढ़ाने का बिल पारित हो चुका है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों का वेतन बढ़ाया है। मगर अब यह केंद्र सरकार के पास है। जिसे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलना शेष है।

Related News