अपर आयुक्त ने संचालकों को 24 घंटे में सभी अवैध होर्डिंग्स हटाने के दिए निर्देश

ग्वालियर।  ग्वालियर अपर आयुक्त संदीप माकिन, डॉ. एमएल दौलतानी ने शहरभर के होर्डिंग्स संचालकों के साथ शाम 4 बजे मीटिंग की। मीटिंग में सभी संचालकों को बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाना है। इतना इस मामले में निगम सभी को 5 बार पहले भी चेतावनी दे चुका है। इस बार अंतिम चेतावनी दी जा रही है। संचालकों को बताया गया कि एक के ऊपर एक, पुरातात्विक महत्व की इमारतों को ढंकने वाले, यातायात में बाधक, जानमाल के लिए खतरनाक, बिजली के तारों के निकट लगे सभी होर्डिंग्स को हटाया जाना है।

मीटिंग के अंतिम समय में अपर आयुक्त संदीप माकिन, डॉ. एमएल दौलतानी ने कहा की  निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स को हटवाने की जिम्मेदारी जेडो को दी गई है। उनसे कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में निजी भवनों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटवाएं।

जानकारों के अनुसार अवैध की परिभाषा में 700 से ज्यादा होर्डिंग्स आ रहे हैं। निगम पहले एक तरफ से सभी को हटवाना चाहती है। इसके बाद नए सिरे से शर्तों को पूरा करते हुए होर्डिंग्स लगवाए जाएंगे।

Related News