साड़ी पहनकर इस एक्ट्रेस ने किये कार्टव्हील, देखते रह जाएंगे आप

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों स्टंट करने में बहुत आगे हैं। वह आजकल स्टंट कर सभी को हैरान कर जाती हैं। वैसे अदा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से जुडी रहती हैं और अपने बारे में सब अपडेट्स देती हैं। अब इस समय एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों के द्वारा बहुत अधिक ही पसंद भी किया जा रहा है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में अदा पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। वहीँ अपनी पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का ब्लाउज भी पहना हुआ है जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। वैसे इस वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र किनारे दिखाई दे रहीं हैं। साड़ी में उनका लुक जबरदस्त है लेकिन इसी बीच वह कार्टव्हील करती हुई दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं उनका अंदाज कितना बेहतरीन है। अब फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और फैंस तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- '#MondayMotivationNo need to be a BEACH Did you SEA what I did there?WATER you thinking? WHALE done bol do' वैसे काम के बारे में बात करें तो अदा ने फिल्म '1920' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अदा का जो किरदार था वह जबरदस्त था। इस फिल्म के बाद अदा फिल्म हंसी तो फंसी में नजर आई और फिर उन्होंने फिल्मों 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में काम कर सभी को अपना दीवाना बना डाला।

पति संग अनीता हसनंदानी ने करवाया फोटोशूट, बेबी बंप संभालती आईं नजर

जो बिडेन के शपथ ग्रहण का विषय होगा "अमेरिका यूनाइटेड"

अभिनव शुक्ला से खुश हुई काम्या पंजाबी, जानिए क्या है कारण?

Related News