भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई अभिनेत्री मनीषा कोईराला

काठमांडू : लोकप्रिय सिनेस्टार मनीषा कोईराला ने हाल ही में कुछ दिनों पहले आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम करने का निर्णय लिया है। नेपाल में भूकंप के बाद अब बड़े पैमाने पर जमींदोज़ हुए भवनों का मलबा हटाकर सभी क्षेत्रों को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है तो दूसरी ओर भूकंप की भयावहता के बीच अपना घर खोने वालों को राहत पहुंचाई जा रही।

इसी सिलसिले में मनीषा अब भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मनीषा नेपाल में संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या कोष की सद्भावना दूत हैं और वे गर्भवती महिलाओं, नवप्रसूताओं के साथ उनके शिशुओं की सहायता भी करेंगी। हालात ये है कि भूकंप की आपदा में लगभग 2000000 से ज्यादा गर्भवती महिलाऐं प्रभावित हुई हैं तो दूसरी ओर 126000 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए इमरजेंसी सर्विसेस की जरूरत है।

ऐसे में इन प्रसूताओं को सहायता पहुंचाने के लिए काफी प्रयास करने होंगे। उल्लेखनीय है कि मनीषा कोईराला नेपाली कन्या हैं। उन्होंने भारत में फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए मुंबई का रूख किया। जिसके बाद कुछ वर्षों की कड़े मेहनत से उन्होंने बाॅलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में अपना मुकाम हासिल किया लेकिन बाद में उनके कैरियर का ग्राफ नीचे गिरने लगा और उनका स्वास्थ्य भी कमजोर होने लगा। इसके बाद वे विदेश में बस गईं। मगर कुछ समय बाद वापस लौट आईं और नेपाल व भारत लौट आईं। कुछ समय पूर्व मनीषा कोईराला द्वारा सन्यास लिए जाने की अफवाहें भी जोरों पर थीं।

Related News