सैफ अली खान ने अशोक को बताया हिंसक

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पैदा होने के कुछ घंटों बाद ही चर्चा में आ गये  थे। तैमूर के नाम को लेकर विवाद की वजह से वे सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित हो गए थे। अब तैमूर के पिता सैफ अली खान ने उनके नाम को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि वो इस्लामोफोबिया से पूरी तरह परिचित हैं, जैसी की कहावत है नाम में क्या रखा है।

एक टीवी चैनेल से बातचीत करते हुए सैफ ने कहा कि मैं जानता हूं कि पूरी दुनिया में इस्लाम को लेकर एक भय है। मैं अपने बेटे का नाम एलेक्सेंडर नहीं रख सकता और असल में मैं उसे राम भी नहीं बुला सकता। इसलिए उसे एक अच्छा मुस्लिम नाम देने की सोची। मैं उसे धर्मनिरपेक्षता की भावनाओं के साथ बड़ा करना चाहता हूँ जहाँ हम एक दूसरे को प्यार करते हैं और इज्जत करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि  मैं अपने बेटे के नाम से जुड़े इतिहास के बारे में जानता हूं। लेकिन मैंने इस वजह से अपने बेटे का नाम तैमूर नहीं रखा है। मुझे पता है कि एक तुर्की शासक था जो क्रूर था। लेकिन उसका नाम तिमूर था और मेरे बेटे का नाम तैमूर है। यह महज एक जैसा जरूर सुनाई देता है।

एक नाम से कुछ फर्क नहीं पड़ा। अशोका भी एक हिंसक नाम है उसी तरह एलेक्सेडंर भी इसी तरह का नाम है। 

'रंगून' को छोड़ मीरा के हुए शाहिद!

यह दोनों ही मुंडे मेरे लिए खास है...

नाना के बर्थडे पर तैमूर रहा गायब....

कॉफी विद करण में नजर आएंगी कंगना रनौत

 

Related News