अब जॉन दिखाएंगे फिल्म मेकिंग में दम

डैशिंग कूल एक्टर जॉन अब्राहिम जंहा अपने लुक्स और बेहतरीन अभिनय से दर्शको के दिल में ख़ास जगह बनाये हुए है , वंही अब वो दर्शकों के सामने एक और रूप में नज़र आएंगे |बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक प्रोड्यूसर के तौर पर मराठी फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रहे है | जी हाँ बदलते वक़्त में जॉन अब अभिनेता से फिल्म निर्माता बने जा रहे है| इस बात की जानकारी खुद जॉन ने कल रात  पत्रकारों को दी, ये बात वो मराठी फिल्म 'फगली' के ट्रेलर जारी होने के मौके पर बोल रहे थे | अन्य जानकारी में  जॉन ने बताया की बतौर निर्माता  उनकी पहली फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी, स्वप्ना वाघमारे जोशी को इस फिल्म का निर्देशक बनाया गया  है।

जॉन ने कहा कि मराठी फिल्म उद्योग बहुत गुणवत्तापूर्ण है। हिन्दी फिल्म उद्योग को उससे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मराठी सिनेमा इस समय बेहतरीन सिनेमा है। मराठी फिल्म की विषय वस्तु ,पठकथा,संगीत,आम जनजीवन की वास्तविकता के बेहद करीब है | तथ्यपरक,बेहतरीन अभिनय,और सुरूचिपूर्ण विषयों पर दिल को छु जाने वाली हर दिल पसंद फिल्म बनाना क्षेत्रीय फिल्मों को ख़ास बनाता है चाहे वो मराठी फिल्म हो या अन्य भाषी | उनकी इस विशेषताओं को हिंदी फिल्म को सीखना चाहिये | 

Related News