ट्रक दुरूस्त करने वाले गैंगमैन हुए हादसे का शिकार

मुंबई : पश्चिम रेलवे के मुंबई के समीप घाटकोपर से विद्याविहार स्टेशन के बीच कार्य कर रहे 4 गैंगमैन दुर्घटना की जद में आ गए। दुर्घटना के कारण ये गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल ये कर्मचारी काॅन्ट्रेक्ट लैबर थे, जो कि घाटकोपर से विद्याविहार स्टेशन के बीच ट्रैक मेंटनेंस का कार्य कर रहे थे लेकिन जब ये सुबह करीब 6.30 बजे कार्य समाप्त कर अपने घर जाने लगे।

ऐसे में इन कर्मचारियों ने ट्रैक पार किया। इसी दौरान पीछे से आ रही करजत सीएसटी अप लोकल ट्रेन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को राजावाड़ी चिकित्सालय में उपचार दिया गया लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रेलवे द्वारा यह स्पष्टतौर पर कहा गया कि यह हादसा कार्य करने के दौरान नहीं हुआ था। कर्मचारी ट्रैक पार कर रहे थे। जिसके बाद वे चपेट में आ गए। इस दुर्घटना के काफी देर तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा। उल्लेखनीय है कि इस ट्रैक पर मेंटनेंस कार्य के चलते 72 घंटे का मैगा ब्लाॅक लिया गया था। 

Related News