एशियाई चैम्पियनशिप : अभिनव बिंद्रा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता और भारत के मशहूर निशानेबाजी खिलाडी अभिनव बिंद्रा बीते दिन यानि कि रविवार को चल रहे एशियाई एअर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जितने में सफल हो गए है। 

अभिनव बिंद्रा ने डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेज में 208.8 अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना लगाया, जबकि गगन नारंग और चेन सिंह ने चौथा और छठा स्थान पर कब्ज़ा जमाया। भारतीय तीन निशानेबाजों ने आगमी वर्ष रियो में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी जगह सुनश्चित कर ली है।

भारत की अपूर्वी चंदेला कल यानि कि सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में जज्बा बरकार रखेगी। वहीं अपूर्वी ने भी रियो का टिकट कटा चुकी हैं।

Related News