नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व कानूनमंत्री सोमनाथ भारती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल पार्टी की ही नेता रहीं अमनदीप कौर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ धरना दिया और अपवनी मांग सामने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने पर आपत्ती ली। उनका कहना था कि पार्टी आरोपियों का सम्मान कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर ने तीन लोगों के विरूद्ध मोहाली में महिला आयोग की चेयरपर्सन से शिकायत की इस दौरान उन्होंने कहा कि 6 मई। को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें लोगों ने उन्हें धक्के मारे और छेड़छाड़ की। इस दौरान लोगो ने उन्हे बदनाम करने के साथ सोश्यल साईट्स पर विवादास्पद चित्र अपलोड किए। जिसे लेकर भी उन्होंने अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने में ही उन्हें भलाई नज़र आती है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. कुमार विश्वास पर भी एक महिला ने आरोप लगाया था जिसके बाद वे विवाद में आ गए थे। अब पार्टी की एक और महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर इस तरह का आरोप लगाया है जिससे पार्टी सवालों के घेरे में आ गई है।