'AAP ही निकले असली जासूस..', जासूसी कांड में घिरी केजरीवाल सरकार, भाजपा ने खोला मोर्चा

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार पर जासूसी के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बाद से भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP)  सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा अब केजरीवाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। दिल्ली भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सीएम केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दिल्ली सचिवालय के नजदीक शहीद पार्क के पास प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का आरोप था कि AAP सरकार ने विजिलेंस विभाग में फिडबैक यूनिट का गठन किया था और इसके माध्यम से राजनेताओं की जासूसी करवाई गई थी।

 

सड़क पर प्रदर्शन के साथ ही भाजपा ने एक पोस्टर शेयर कर भी दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिल्ली भाजपा इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का एक पोस्टर शेयर किया है। इसे साझा करते हुए भाजपा ने लिखा है कि, 'AAP' ही निकले असली जासूस।' 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CBI ने पिछले 12 जनवरी को एक रिपोर्ट सौंपी है और दिल्ली के LG वीके सक्सेना से मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी है। आरोप है कि वर्ष 2015 में जब दिल्ली में AAP सरकार बनी, तब दिल्ली सरकार ने विजिलेंस विभाग में एक फीडबैक यूनिट (FBU) बनाया था। इसी यूनिट ने राजनीति से जुड़े लोगों की जासूसी भी करवाई गई थी। CBI ने इस संबंध में विजिलेंस के ही एक अधिकारी के कहने पर जांच शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार, CBI ने अपनी जांच में पाया है कि FBU ने राजनेताओं की गतिविधियों, राजनीतिक संस्थाओं और AAP के हित को प्रभावित करने वाले राजनितिक मुद्दों से संबंधित जानकारी एकत्रित की थी।

इंटरनेट पर वायरल हुआ PM मोदी का 32 साल पुराना वीडियो, 'मां के दूध' पर कही ये बात

भारत की कूटनीति के आगे झुका अमेरिका ! अब रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं

राहुल गांधी का दावा फिर निकला 'झूठा' ! जिसने अडानी को बेचा एयरपोर्ट, पढ़ें उस GVK ग्रुप का बयान

Related News