अलका लाम्बा हुई छेड़छाड़ का शिकार

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। हालांकि मामले को गंभीरता से लिया गया है दूसरी ओर अलका ने उक्त युवक को दो थप्पड़ रसीद कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। दूसरी ओर अलका लांबा ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की इस वारदात को ट्विटर पर ट्विट किया। उन्होंने कहा कि दरअसल मनचले को यह जानकारी नहीं थी कि वे विधायक हैं। 
पहले वह मुस्कुराया और फिर आंख मारकर उसने उनके कंधे पर हाथ रखा। जिसके बाद उन्होंने उसे एक चांआ मारा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अलका ने अपने साथ की उसकी फोटो भी शेयर की। मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि उक्त युवक की दिमागी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि युवक मानसिकतौर पर बीमार है और वे उसका इलाज करवाऐंगी।

Related News