फिर सवालों से घिरी दिल्ली सरकार, 21 विधायकों पर 24 प्रकरण

नई दिल्ली : दिल्ली में इन दिनों आम आदमी पार्टी मुश्किलों में घिरी नज़र आ रही है। जहां पहले नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर सरकार का केंद्र सरकार से विवाद हो गया वहीं अब उसे दिल्ली पुलिस का सामना करना होगा। हाल ही में यह बात सामने आई है कि दिल्ली पुलिस द्वारा करीब 21 आप विधायकों पर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन आरोपों को लेकर पुलिस जल्द आरोप पत्र दायर करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर 6 आरोप पत्र दायर किए गए हैं। इन आरोपों में कुछ मामले धोखाधड़ी, चोरी, महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न, हमला, शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने और सशस्त्र बल को उकसाने के प्रयास के साथ कई तरह के मामले दर्ज हैं।

मामले में कहा गया है कि विधायकों पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने विधायकों के रिकाॅर्ड को खंगाल इस दौरान जानकारी मिली कि विधायकों के विरूद्ध गंभीर मसले दर्ज किए गए हैं, दूसरी ओर मामले में कहा गया है कि आप विधायक कई तरह के गंभीर अपराधों में लिप्त हैं। इन मामलों में सबसे बड़ा मामला कोडली विधायक मनोज कुमार और माॅडल टाउन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी का है।

मामले में जहां विधायक मनोज कुमार पर दुलारी देवी के साथ र्दुव्यवहार करने का आरोप लगा है वहीं विधायक अखिलेश त्रिपाठी द्वारा पार्टी मेंबर की मीटिंग में कमरा बंद कर महिला के साथ र्दुव्यवहार करने का मामला है। यही नहीं दिल्ली पुलिस द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरूद्ध 6 मामलों में आरोप तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है। मामले में आप विधायकों पर कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया है।

Related News