आप का एक साल होने पर उपमुख्यमंत्री ने जताई खुशी

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली सरकार पर वार किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का भगवाकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी की सरकार के मध्य तनातनी जारी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आम आदमी पार्टीनीत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल सफलता के साथ पूर्ण किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों की सराहना की। उपराज्यपाल, पुलिस और एसीबी के बीच स्थानांतरण, नियुक्तियों जैसे मसले पर विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली के राज्य का विकास रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने हेतु हर तरह के प्रयास किए। मगर दिल्ली सरकार ने अपना कार्य किया।

मनीष सिसौदिया ने कहा कि निजी विद्यालय में 6 वर्ष के बच्चे की मौत हुई मगर इस मामले में किसी को भी पकड़ा नहीं गया। केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली पुलिस पकड़ रही है।

घरेलू हिंसा और कई मामलों में दिल्ली के विधायकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना लिया गया। इस मामले में भगवाकरण का आरोप भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर लगाया गया। केंद्र की दिल्ली पुलिस पर भगवाकरण का आरोप लगाया गया और कहा गया कि यह केंद्र सरकार के अधीन रहकर राज्य सरकार के खिलाफ कार्य कर रही है। उनके कथनों का आशय दिल्ली पुलिस के असहयोग से भी लगाया जा रहा था। 

Related News