भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में उतरेगी AAP सरकार

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल का विरोध करने का मन बना लिया है। इस बिल के विरोध में कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी रैली का आयोजन करने जा रही है। जंतर - मंतर से प्रारंभ होने वाली रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता और किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार पर जमकर बरसेंगे।
साथ ही कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किसानों का दर्द सामने रखते हुए केंद्र के बिल में खामियां निकाली जाऐंगी। आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का कहना है कि उसने अधिनियम में आवश्यक बदलाव किए हैं तो दूसरी ओर पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, बंदेलखंड और पूर्वांचल के किसानों के रैली में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
उन्होंने कांग्रेस की खींचाई करते हुए कहा कि मामले में यह बताना होगा कि हरियाणा में राॅबर्ट वाड्रा को क्यों लाभ पहुंचाया गया। कहा गया है कि नौ महीनों बाद इस अधिनियम के प्रावधानों में बदलाव को लेकर किस बात के लिए लोगों को मजबूर किया गया। यही नहीं आप के नेताओं का कहना है कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का शोषण किया जा रहा है।

Related News