AAP जिला अध्यक्ष की हत्या...

नईदिल्ली : आम आदमी पार्टी के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी की हत्या होने से सनसनी फैल गई। दरअसल मृतक की पहचान आम आदमी पार्टी की पूर्वांचल शाखा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र के तौर पर हुई। धीरेंद्र बाहरी दिल्ली के बेगमपुर में रहा करता था। बेगमपुर के जंगल में धीरेंद्र की लाश मिली थी। पुलिस ने जांच के दौरान कहा था कि धीरेंद्र बिहार का निवासी था और वह बाॅडी मसाज का कार्य करता था। पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसके सिर और गुप्तांग पर गंभीर चोटें लगी नज़र आईं।

पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि मामला विवाहेतर संबंध का हो सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धीरेंद्र की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विट किया। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनके निवास पर भी जाना हुआ था।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में भी हाईप्रोफाईल हेमा उपाध्याय के मर्डर की मिस्ट्री सामने आई थी। हालांकि इस मामले में उनके पति को पकड़ लिया गया था। आप कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। 

Related News