आप ने झुठलाई गृहमंत्री की बात, कार्यकर्ताओं ने की थी किसान को बचाने की कोशिश

नई दिल्ली : देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर दिया गया बयान बिल्कुल गलत है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस को काम नहीं करने दिया गया। यह बात आज आम आदमी पार्टी के सदस्य और कवि डाॅ. कुमार विश्वास ने कही। दरअसल आम आदमी पार्टी के सदस्य किसान द्वारा की गई आत्महत्या के मसले पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। 
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मीडिया के पास घटना स्थल के फुटेज थे। जिसमें घटनाक्रम के बारे में पूरा ब्यौरा सामने आ सकता है। बार बार सभी से किसान को बचाने की अपील की जा रही थी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बदमान करने की साजिश की जा रही है। किसान के साथ जो घटना हुई वह बदकिस्मती है। किसान आत्महत्या को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के बयान, कल की घटना और पुलिस की रिपोर्ट की आपस में तुलना की जा सकती है। इसी से घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मीडिया के सवालों पर पत्रकार वार्ता बीच में ही छोड़कर चले गए।

Related News