आम आदमी पार्टी का जिला जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए उपस्तिथ

उज्जैन/ब्यूरो। आम आदमी पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का जिला जन संवाद कार्यक्रम रविवार को  आयोजित किया गया। भाजपा-कांग्रेस से जनता परेशान हो गई है। लोग आगे आकर हमसे कहते हैं कि हमें पार्टी में जुड़ना है। 

आने वाले समय में पार्टी के इतने कार्यकर्ता बन जाएंगे कि जिससे उज्जैन में कार्यक्रम कराने के लिये जगह कम पड़ जाएगी। क्योंकि केजरीवाल ने भ्रष्ट राजनीति पार्टी को राजनीति करना सीखा दी है। इसलिए आज पार्टी का कोई भी सदस्य बिकाऊ नहीं है। देश की जनता ईमानदार पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 2024 में प्रधानमंत्री बनता हुआ देखना चाहती है। उक्त बात उज्जैन के प्रभारी युवराज सिंह ने कही।

मीडिया प्रभारी दीपक बिजौरे के अनुसार कार्यकर्ता सवांद में उज्जैन जिले की सातों विधानसभा से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं को युवराज सिंह ने वालंटियर मैपिंग का महत्व समझाया और बताया कि जनता समझदार हैं, वो तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी पर विश्वास कर जीत का आशीर्वाद अवश्य देगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने ओजस्वी भाषण देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही बंजारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सस्यता ली और उज्जैन जिले से पधारे लगभग तीन सौ लोगों को प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राधिका का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर लगा रहा है आग

बाढ़ की मार झेल रहे पाकिस्तानियों का सहारा बना मंदिर, कई मुस्लिम परिवारों को दे रहा 'पनाह'

नहीं रहे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, 'क्रांतिकारी साधु' के नाम से थे मशहूर

Related News