आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ नहीं करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का यानी 08 नवंबर 2023 का राशिफल... मेष: ग्रह गोचर बिल्कुल अनुकूल, वैवाहिक मामलों में सफलता, व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। आज आपका शुभ रंग, पीला। वृषभ: साहस एवं पराक्रम में वृद्धि, शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में सफलता, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपका शुभ रंग सफेद है। मिथुन: शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता, संतान के दायित्व की पूर्ति, व्यवसाय में भी प्रगति। आज आपका शुभ रंग, नीला। कर्क: थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी लेकिन बिल्कुल भी निराश न हों क्योंकि बिजनेस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है, ऑफिस में थोड़ी शांति बनाए रखें। आज आपका शुभ रंग, शुद्ध सफ़ेद और गुलाबी। सिंह: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सर्दी-खांसी से बचें, शैक्षिक कार्यों में उत्कृष्ट सफलता, दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी। कन्या राशि: आप अपनी वाणी कौशल की मदद से बड़े से बड़े काम और बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा है लेकिन ऑफिस में तनाव से बचें। आज आपका शुभ रंग, बैंगनी और आसमानी नीला। तुला: विलासिता के मामलों में सफलता, वैवाहिक दायित्व की पूर्ति। अगर आप सर्विस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है। आज आपका शुभ रंग पीला और फिरोजी है। वृश्चिक: यात्रा से लाभ, शाम तक कोई बड़ी खबर मिलेगी, आनंद लें, चिंता न करें। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी। धनु: धार्मिक मामलों में खर्च होगा, शुभ कार्यों में प्रगति होगी, ऑफिस में सफलता मिलेगी, दिन बढ़िया है. आज आपका शुभ रंग है पीला, लाल और गुलाबी। मकर राशि : कार्य-व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है, यदि आप किसी वरिष्ठ अधिकारी से काम कराना चाहेंगे तो अच्छा रहेगा, काम बन जायेगा। आज आपका शुभ रंग, काला और आसमानी नीला। कुंभ राशि:- मंगल आपकी राशि में आ गया है इसलिए क्रोध न करें, उत्साह कम न होने दें, कामकाज के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है. आज आपका शुभ रंग, नीला और लाल। मीन: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा कम अच्छा है, साजिश का शिकार होने से बचें, लोग आप पर आरोप लगाएंगे लेकिन बिल्कुल भी निराश न हों, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी। इस राशि के लोग आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं, जानिए अपना राशिफल... इस राशि के लोग आज किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं, जानें अपना राशिफल इन राशि यों के लोगों के लिए रोमांस से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अपना राशिफल