महाकाल की शरण में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

उज्जैन। मालेगांव बम ब्लास्ट से सुर्खियों में आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची जहां उन्होंने महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशिर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि वे लंबे लंबे इलाज के लिए  जा रही हैं इलाज के लिए जाने से पहले वे बाबा महाकाल का आर्शिवाद लेने आई हैं। साध्वी को मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। आम दर्शनार्थियों के लिए गर्भगृह में प्रवेश बंद था लेकिन साध्वी को गर्भगृह से दर्शन करवाए गए। 2008 में हुए मालेगांव बम ब्लास्ट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम जुड़ा हुआ हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कई समय से अस्वस्थ चल रही हैं। अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर उन्होंने  आज ज्योर्तिलिंग बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। साघ्वी ने गर्भगृह से पूजन कर बाबा से स्वास्थ्य की कामना की। गौरतलब हैं कि गर्भगृह में रूद्र यंत्र की रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा हैं जिसके चलते आम दर्शनार्थियों का गर्भगृह में प्रवेश बंद कर उन्हें बाहर से ही दर्शन करवाए जा रहे हैं।

  • Topics :

Related News