महाशिवरात्रि पर्व के तहत अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये

उज्जैन। कलेक्टर  संकेत भोंडवे द्वारा महाकालेश्वर मन्दिर में 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के तहत अधिकारियों को पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिये दायित्व सौंप दिये गये हैं। नगर निगम आयुक्त श आशीष सिंह को मन्दिर परिसर में मुख्य कंट्रोल रूम एवं विभिन्न पार्किंग स्थलों तथा अन्य सुविधाजनक स्थानों पर सहायक कंट्रोल रूम की स्थापना एवं कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रभार सौंपा गया है।

अपर कलेक्टर  बसन्त कुर्रे दर्शन हेतु आने वाले विशिष्ट अतिथियों की सत्कारध्दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सीईओ स्मार्ट सिटी श्री अवधेश शर्मा व अपर आयुक्त नगर पालिक निगम को सामान्य एवं शीघ्र दर्शन व्यवस्था सम्बन्धी सम्पूर्ण कार्यवाही एवं कार्यक्षेत्र का नक्शा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

पंचायत एवं समाज सेवा सहायक संचालक  आरके जोशी को दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिये व्हीलचेयर और सहायकों की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड सुमत जैन और उपायुक्त नगर निगम  योगेन्द्र पटेल को होमगार्ड और नाविकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। सम्पूर्ण व्यवस्था के समन्वयकर्ता  अवधेश शर्मा प्रशासक महाकालेश्वर मन्दिर समिति और संयुक्त कलेक्टर  केके रावत होंगे।

शिवनवरात्रि में करें महाकाल के दर्शन तो मिले समृद्धि

राशि के अनुसार करें शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजन

Related News