बेटा बाप पर भारी, रोका सपा के खातों का संचालन

लखनउ :  अखिलेश यादव अपने बाप मुलायम सिंह यादव पर भारी पड़ रहे है। पहले उन्होंने अपने आपको सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कराया और फिर अब पार्टी के बैंक खातों का संचालन रूकवा दिया है। अखिलेश ने बैंकों को अर्जी देकर यह कहा था कि अध्यक्ष पद का बदलाव हो गया है इसलिये खातों का संचालन रोक दिया जाये। अर्जी के बाद बैंकों ने खातों का संचालन रोक दिया है।

बताया गया है कि पार्टी के स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, बैंक आॅफ बड़ौदा और केनरा बैंक की शाखाओं में खाते संचालित होते है तथा खातों का संचालन प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाता है। जानकारी मिली है कि अखिलेश ने खातों के संचालन को रूकवाने के बाद करीब पांच सौ करोड़ रूपये फ्रीज करा दिये है।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि चुनाव आयोग के कहने पर ही खातों का संचालन रोका गया है। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे के बाद से ही सपा कुनबे में विवाद की आग भड़की हुई है।

मुलायम सिंह यादव की चिट्ठी पर मचा बवाल, दो साईन से असमंजस

मुलायम सिंह यादव ने स्थगित किया सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन

 

Related News