यहां कई सालों से ऑड-इवन फॉर्मूले पर होती है पढ़ाई

सारण : दिल्ली की आभोहवा में जहर घुलने के बाद वहां लगाए गए ऑड-इवन की तर्ज पर अब एक स्कूल में पढ़ाई हो रही है। बिहार के सारण जिले के एक स्कूल में पढ़ाई में इसी फॉर्मूले को अपनाया गया है। इसके तहत एक दिन लड़के और एक दिन लड़कियां स्कूल जाती है।

यह फॉर्मूला दिल्ली में ऑड-इवन लागू होने के बहुत पहले से चल रहा है। सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के कन्हौली उच्च विद्दालय में पिछले तीन सालों से यही रुल है। इस स्कूल में एख दिन छात्राएं पढ़ने आती है, तो एक दिन छात्र पढ़ने आते है।

दरअसल इसका कारण स्कूल में कमरों की कमी है। स्कूल में कुल बच्चों की संख्या 3,281 है, जब कि कमरे केवल 12 उपलब्ध है औऱ शिक्षकों की कुल संख्या 20 है अर्थात् 1 शिक्षक पर 150 छात्र है। इस व्यवस्था को स्कूल प्रशासन भी सही मानता है।

स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रकाश सिंह यहां जब से 11 वीं की पढ़ाई की स्वीकृति मिली तब से लगातार भवन निर्माण व अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण मजबूरी में यह व्यवस्था लागू की गई है।

Related News