भूख से गई एक आदमी की जान

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश में एक व्यक्ति ने भूख से ही दम तोड़ दिया। उसने, कई दिनों से भोजन नहीं किया था। इस व्यक्ति की पहचान, नेमचंद्र 42 वर्ष निवासी भमोरा है। दरअसल, इसकी मां करीब 90 वर्ष की आयु की है। इस व्यक्ति के घर में, तीन दिन से भोजन नहीं बना था। दरअसल, इस महिला का पुत्र बीमार है और, महिला ने राशन को बेचकर दवाई खरीदी थी। इसके बाद, जब घर में कुछ भी शेष नहीं बचा तो, दोनों ने भोजन नहीं किया था।

जब महिला, ने घर में देखा तो कहीं भी अनाज नज़र नहीं आया। इसके बाद, जब भोजन नहीं मिला तो बेटे की मौत हो गई। जब इस मामले में, सवाल उठे तो मामला राज्य के मंत्री तक पहुंच गया और फिर, उत्तरप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ने मामले की जानकारी ली।

हालांकि मंत्रियों का कहना है कि, व्यक्ति की मौत भूख से नहीं बीमारी से हुई है। उल्लेखनीय है कि, इस व्यक्ति की मौत होने पर उसकी मां दुखी हो गई। गौरतलब है कि, गत नवंबर माह में ही बरेली में एक महिला की भूख से मौत हो गई थी। दरअसल, परिवार को राशन नहीं मिल पाया था। राशन देने हेतु महिला की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई थी।

सीएम योगी का देर रात समीक्षा दौरा

ठिठुरा उत्तर भारत, गहरा रहा है शीतलहर का असर

शहीद की विदाई, यूपी सरकार परिजनों को देगी 50 लाख रुपये

रेलवे ने रचा इतिहास 100 साल से भी पुराने पुल को 7 घंटे में बना दिया नया

 

Related News