दरिंदो ने नोची लड़की की इज्जत, फिर लगा दी आग

श्रीगंगानगर : राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दरिंदगी की सभी हदें पार हो गईं। आरोपियों ने एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके साथ राजस्थान के श्रीगंगानगर में सामूहिक बलात्कार अर्थात् गैंगरेप हो गया। इसके बाद उस पर कैरोसीन डाल दिया गया। पीड़ित लड़की पहले ही गैंगरेप की पीड़ा से तड़प रही थी मगर आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। ऐसे में लड़की तडपने लगी।

बुरी तरह से झुलसी हालत में आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। जब जल रही लड़की लपटों से घिरी हुई थी तो उसकी चीखें निकलने लगीं। ऐसे में कुछ लोगों ने उसकी आवाज़ सुनी। उसके परिजन भी घर से निकल आए और उसे चिकित्सालय ले गए। मगर उसकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया।

इस युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी उसके घर की छत पर पहुंचे। वह छत पर विश्राम कर रही थी। आरोपियों ने छत पर ही उसका गैंगरेप कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की को मारने के लिए उस पर कैरोसीन डाल दिया और फिर आग लगा दी। उसके घर पर उसके बुजुर्ग दादा-दादी ही थे। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्ररकण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related News