इशि मां ने गणेश उत्सव में इस एक्ट्रेस को दिया ट्रिब्यूट

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो 'ये है मोहब्ब्तें' आज हर घर में बहुत पॉपुलर है इतना ही नहीं इस शो के साथ ​इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी भी काफी फेमस हुई हैं। इस शो में वह एक जिम्मेदार बहू का किरदार बखूबी निभा रही है। ​दिव्यांका आज छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस है। हाल ही में 10 सितंबर से शुरू हुए अदभुत गणेश उत्सव में दिव्यांका कथक करती नज़र आई। उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गानों पर परफॉर्म कर उन्हें ​ट्रिब्यूट दिया।     इस एक्टर को पसंद है महिलाओं के कपड़े पहनना, अंडरवियर को बनाया था नकाब

दिव्यांका ने स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो मेें कथक और लावणी डांस किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। दिव्याकां ने 'दीवानी मस्तानी' और 'नवराई माझी' गाने पर जमकर डांस किया। सूत्रों के मुताबिक दिव्यांका ने एक ही दिन में इसे तैयार किया था। वह डांस को लेकर बहुत एक्साइटेड थी क्योंकि पहली बार कथक किया था|

एकता ने 10 शहरों में लगवा दिया प्रेणना-अनुराग का स्टेचू, वजह है बहुत खास

दिव्यांका डांस के रियालिटी शो 'नच बलिए' में अपने पति विवेक दहिया के साथ भी नज़र आ चुकीं हैं। उस दौरान उन्होंने तांडव, बॉलीवुड, रेट्रो और क्रंपिंग जैसी शानदार परफॅार्मेंस दी थीं। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच पाए थे। आपको बता दें कि दिव्यांका जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरिज में भी नज़र आने वाली हैं। यह वेब सीरिज दो शेफ की लव स्टोरी पर आधारित होगी। दिव्यांका पहली बार किसी वेब सीरिज में नजर आएगी। वह सीरिज में लीड रोल में रहेगी लेकिन उनके अपॉजिट कौन रहेगा यह अभी तय नहीं हुआ ​है।  

यह भी पढ़ें

दुल्हन के लिबास में नजर आईं हिना खान, क्या कर ली शादी?

'ये रिश्ता....' की एक्ट्रेस अचानक हुई प्रेग्नेंट

इसके प्यार में पागल है ​जेनिफर विंगेट

Related News