कांग्रेस के बाद अब AAP करेगी आंदोलन, इनकी मांग है उत्तरप्रदेश का बटवारा !

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही तमाम राजनितिक पार्टियों ने एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। ये पार्टियां रोज-रोज ऐसे मौके ढूंढते रहती है जिससे वे या तो अपने विपक्षी को घेर सके या फिर किसी तरह से जनता को लुभा सके। इसी सिलसिले में अब आम आदमी पार्टी (आप) ने अब एक नया मुद्दा ढूंढ लिया है। 

हार्दिक पटेल का अनशन : अब पानी भी नहीं पीयेंगे, कांग्रेस भी करेगी उपवास

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बंटवारे का मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो इसके लिए अब आंदोलन करने की भी बात कही है। पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने हाल ही में दिए अपने एक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा और विशालकाय राज्य है। इसे आबादी के हिसाब से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। संजय सिंह ने आगे कहा कि इतने बड़े राज्य का एक सरकार  या मुख्यमंत्री से सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता। 

सोशल मीडिया 'क़्वीन' दिव्यांका को मिला नया शो

 

संजय सिंह के मुताबिक इस राज्य को चार हिस्सों में  बात देने से ही उसका असली विकास हो पायेगा और  आम आदमी पार्टी राज्य के लिए इस बटवारे की मांग करेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पार्टी इस मांग को लेकर आंदोलन भी करेगी। पार्टी के मुताबिक इस आंदोलन की रणनीति भी जल्द ही  तय कर ली जाएगी। 

ख़बरें और भी 

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की आज की सबसे बड़ी ख़बरें

यह है घर पर गणपति की स्थापना और पूजन का सही तरीका

Photo : मनमर्ज़ियाँ की तरह ही मनमर्ज़ी करती दिखीं तापसी पन्नू

Related News