87 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने किया रिहा

लाहौरः पाकिस्तान ने कई भारतीयों को गिरफ्तार करके रखा है। इनमें से आधे से ज्यादा तो मछुआरे ही हैं। पाकिस्तान ने इन्हे कथित रूप से जल क्षेत्र के उल्लंघन में इन्हे गिरफ्तार किया है। और इनमें से 87 भारतीयों को एक जेल से रिहा करने के बाद सोमवार को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया है।

पाकिस्तान के एक रेंजर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान ने समस्त दस्तावेजों के सत्यापन करने के बाद जेल से सोमवार के दिन 87 भारतीयों को रिहा करते हुए वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया है। जिसमें अधिकतर तो मछुआरे ही हैं। ये रिहाई करांची की लांधी जेल से रविवार के दिन की गई है। और यह सोमवार सुबह ट्रेन से  लाहौर पहुंचे। लांधी जेल के उपअधीकक्षक शाकिर शाह ने बताया कि अब जेल में 87 कैदियों के जाने के बाद 457 और भारतीय बचें हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह 87 कैदी दो सालों से जेल में बंद थे। और इन 87 कैदियों के बाद पाकिस्तान 86 और भारतीयों को 20 मार्च के दिन सम्भावनानुसार रिहाई दे सकेगा |

Related News