बैंको में निकलेगी छप्पड़ फाड़ नौकरियां, होगी 80 हजार भर्तियां

बेरोजगार युवाओ के लिए एक बहुत अच्छा सुनहरा अवसर है. बैंक में नौकरी पाकर आप अपना भविष्य सवार सकते है दरअसल, स्टेट बैंक समेत कई सरकारी बैंकों में आने वाले 2 दो वर्षो में 80000 पद रिक्त होंगे। यह आंकड़ा विगत 2 वर्षो में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का है। अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा वित्तीय वर्ष और आने वाले वित्तीय साल में 78800 कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। 

मौजूद वर्ष रिटायर होने वाले 39756 कर्मचारियों में से 19065 अफसर और 14669 क्लर्क शामिल हैं। इसके अलावा 6022 सब स्टाफ भी इस वित्तीय वर्ष में रिटायर हो जाएंगे। आने वाले वित्तीय वर्ष में रिटायर होने वाले 39000 कर्मचारियों में 18506 अफसर और 14458 क्लर्क शामिल हैं। SBI, IDBI और भारतीय महिला बैंक समेत देश के 22 राज्य के स्वामित्व वाले बैंक हैं। SBI के पांच सहयोगी बैंक हैं। 

Related News