आजादी के '75 साल और 75 कमाल', जानिए कैसे खेल में महाशक्ति बना भारत?

नई दिल्ली: आज देशभर में आजादी के 75 वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके को यादगार बनाने के लिए देश भर में अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है। इन 75 वर्षों के सफर में भारत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा सहित तकरीबन हर क्षेत्र में प्रगति की है। खेल भी ऐसा क्षेत्र रहा है जहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दुनिया में अपना नाम रोशन किया है।

यहाँ देंखे इस विशेष अवसर पर पिछले 75 वर्षों में खेल के क्षेत्र में हासिल किए 75 बड़े माइस्टोन के बारे में:-

1. हॉकी टीम का ओलंपिक में चौथा गोल्ड मेडल, लंदन ओलंपिक (1948) 2. एशियन गेम्स में भारतीय फुटबॉल टीम का गोल्ड मेडल (1951) 3. भारत की पहली टेस्ट जीत, 1952 vs इंग्लैंड, मद्रास 4. भारतीय हॉकी टीम का पांचवां गोल्ड मेडल, हेलसिंकी ओलंपिक (1952) 5. केडी जाधव का कांस्य पदक, कुश्ती, हेलसिंकी ओलंपिक (1952) 6. भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 1952 vs पाकिस्तान 7. भारतीय हॉकी टीम का छठा गोल्ड मेडल, मेलबर्न ओलंपिक (1956) 8. मिल्खा सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया पहला गोल्ड, 1958 9. एशियन गेम्स में भारतीय फुटबॉल टीम का गोल्ड मेडल, 1962 10. भारतीय हॉकी टीम ने सातवीं बार जीता गोल्ड, टोक्यो ओलंपिक (1964) 11. भारत की विदेश में पहली टेस्ट सीरीज जीत, 1968 vs न्यूजीलैंड 12. सुनील गावस्कर ने डेब्यू टेस्ट सीरीज में बनाए 774 रन, 1971 13. वेस्टइंडीज में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 1971 14. इंग्लिश जमीं पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 1971 15. भारतीय हॉकी टीम ने जीता विश्व कप खिताब, 1975 16. ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट जीत, मेलबर्न, 1977 17. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत, 1979 18.  हॉकी में भारतीय टीम ने जीता आठवां गोल्ड मेडल, मॉस्को ओलंपिक (1980) 19. क्रिकेट में भारत ने पहली बार जीता विश्व कप खिताब, 1983 20. भारत ने जीता वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट खिताब, 1985 21. लॉर्ड्स में भारतीय टीम की पहली टेस्ट जीत, 1986 22. सुनील गावस्कर ने टेस्ट में पूरे किए दस हजार रन, 1987 23. विश्वनाथन आनंद बने भारत के पहले ग्रैंड मास्टर, 1988 24. भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में दी पहली शिकस्त, 1992 25. टीम इंडिया ने विंडीज को हरा जीता हीरो कप का खिताब, 1993 26. लिएंडर पेस कांस्य पदक, अटलांटा ओलंपिक, 1996 27. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हरा जीता इंडिपेंडेंस कप, 1998 28. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीता कोका-कोला कप, 1998 29. अनिल कुंबले ने पाकिस्तान खिलाफ चटकाए सभी 10 विकेट, 1999 30. कर्णम मल्लेश्वरी का कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग, सिडनी ओलंपिक (2000) 31. हरभजन सिंह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक, कोलकाता, 2001 32. भारत ने जीता चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब, 2002 33. भारत ने इंग्लैंड को हरा जीता नेटवेस्ट सीरीज, 2002 34. अंजू बॉबी जॉर्ज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, 2003 35. वीरेंद्र सहवाग का तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ, 2004 36. भारत ने पाकिस्तान में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, 2004 37. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सिल्वर मेडल, शूटिंग, एथेंस ओलंपिक (2004) 38. भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, 2007 39. वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए 319 रन, 2008 40. अभिनव बिंद्रा का शूटिंग में गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक (2008) 41. विजेंदर सिंह का कांस्य पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008) 42. सुशील कुमार का कांस्य पदक, रेसलिंग, बीजिंग ओलंपिक (2008) 43. भारत पहली बार टेस्ट में बना नंबर-1 टीम, 2009 44. सुरेश रैना ने भारत की ओर से टी20 में जड़ा पहला शतक, 2010 45. भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता वनडे विश्व कप का खिताब, 201146. सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट में सौवां शतक, 2012 47. विजय कुमार का सिल्वर मेडल, शूटिंग, लंदन ओलंपिक (2012) 48. सुशील कुमार का सिल्वर मेडल, रेसलिंग, लंदन ओलंपिक (2012) 49. गगन नारंग का कांस्य पदक, शूटिंग, लंदन ओलंपिक (2012) 50. एमसी मेरीकॉम का कांस्य पदक, बॉक्सिंग, लंदन ओलंपिक (2012) 51. योगेश्वर दत्त का कांस्य पदक, कुश्ती, लंदन ओलंपिक (2012) 52. सायना नेहवाल का ब्रॉन्ज मेडल, बैडमिंटन, लंदन ओलंपिक (2012) 53. भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता चैम्पियंस ट्रॉफी, 2013 54. सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने, 2013 55. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बनाए 264 रन, 2014 56. पीवी सिंधु का सिल्वर मेडल, बैडमिंटन, रियो ओलंपिक (2016) 57. साक्षी मलिक का ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग, रियो ओलंपिक (2016) 58. पंकज आडवाणी का 16वां वर्ल्ड टाइटल, 2016 59. विराट कोहली ने लगातार चौथी टेस्ट सीरीज में जड़ा दोहरा शतक, 2017 60. रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक, 35 गेंद, 2017 61. भारत ने साउथ अफ्रीका में पहली बार जीती वनडे सीरीज, 2018 62. ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, 2019 63. पीवी सिंधु ने जीता विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब, 2019 64. रोहित शर्मा ने विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड पांच शतक, 2019 65. भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीती टेस्ट सीरीज, 2021 66. नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक गोल्ड, एथलेटिक्स, टोक्यो ओलंपिक (2020) 67. मीराबाई चनू का सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग, टोक्यो ओलंपिक (2020) 68. रवि कुमार दहिया का सिल्वर मेडल, कुश्ती, टोक्यो ओलंपिक (2020) 69. पीवी सिंधु का ब्रॉन्ज मेडल, बैडमिंटन, टोक्यो ओलंपिक (2020) 70. लवलीना बोरगोहेन का ब्रॉन्ज मेडल, बॉक्सिंग, टोक्यो ओलंपिक (2020) 71. बजरंग पूनिया का ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग, टोक्यो ओलंपिक (2020) 72. हॉकी में 41 साल बाद मिला मेडल, टोक्यो ओलंपिक (2020) 73. 19 मेडल के साथ पैरालंपिक में भारत का बेस्ट प्रदर्शन, (टोक्यो 2020) 74. विंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 12वीं बार जीता वनडे सीरीज, 2022 75. नीरज चोपड़ा का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2022

तिरंगे के रंग में रंगा मुंबई, यहाँ देंखे अद्भुत तस्वीरें

'मैं पल दो पल का शायर हूँ..', जब 2 साल पहले अचानक फैंस को मिला था धोनी का ये मैसेज

CM योगी समेत कई बड़े नेताओं ने दी आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई

 

Related News