बड़ा हादसा : समुद्र में यात्री जहाज डूबा, 700 लोगों के मरने की आशंका

रोम : भूमध्य सागर में एक यात्री जहाज के डूब जाने से करीब 700 से अधिक लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि जानकारी सामने आई है कि मामले में 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दरअसल जहाज लीबिया के समुद्र तट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इतालवी द्वीप लम्पेदूसा से करीब 180 किलोमीटर दूर दक्षिण में हुए हादसे में पहले करीब 650 अप्रवासियों के डूबने की आशंका जताई गई। 
दरअसल पोत में बैठे सभी अप्रवासी एक स्थान पर एकत्रित हो गए। इस दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हादसे को लेकर संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की प्रवक्ता कार्लोटा सैमी ने त्रासदी के बढ़ने की संभावना जताई, दूसरी ओर बताया गया है कि बीती रात जहाज से डिस्ट्रेस काॅल प्राप्त हुई थी। हालांकि आपदा प्रबंधन के लिए तटरक्षकों को भेजा गया मगर उसके पहले यात्रियों को लंबे समय तक ठंड पानी से जूझना पड़ा होगा इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related News