6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी हिरासत में

लखनऊ : इंदिरानगर के अमराई गांव में एक किशोर ने बच्ची के साथ बलात्कार कर दिया। आरोपी बच्ची के गंभीररूप से घायल होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की उम्र महज 6 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र से बच्ची को लेकर उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया। चिकित्सालय में उसकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। मामले में आरोपी फरार बताया जा रहा है। 
आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके पिता को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने घर की छत को फांदकर बच्ची के पास पहुंचा। बच्ची खेल रही थी इसी दौरान उसने इसका बलात्कार कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसे पकड़ने पहुंची। इंदिरानगर पुलिस को सूचना मिलने पर बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Related News