मुंबई में हुआ हादसा, 6 की मौत

मुंबई। मुंबई में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल यहां पर करीब 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। दुघटना के कारण मुंबई के ईस्टर्न फ्री वे पर लंबा जाम लग गया। गौरतलब है कि इस घटना से बड़े पैमाने पर लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जबकि हादसे में जो लोग मारे गए हैं उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

हादसा जिस वाहन का हुआ वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन काफी तेज था। इस वाहन की बाॅडी बुरी तरह से डेमैज हो गई है। वाहन इतना क्षतिग्रस्त हो गया था इसमें सवार लोगों को जैसे - तैसे बाहर निकाला गया।

दरअसल यह दुर्घटना दक्षिण मुंबई के इस्टर्न फ्री वे पर हुई। इस मामले में डोंगरी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना के बाद वाहन को सड़क से हटाने के प्रयास किए गए।

अस्पताल से बच्चे की चोरी, अब ढूंढ रही पुलिस

Related News