पाकिस्तान में भारी बारिश से 50 की मौत

इस्लामाबाद : भारत में जहां अकस्मात् बारिश से फसलें खराब हो रही है, तो वहीं पाकिस्तान में भारी बारिश से अब तक 50 लोगों की जान चली गई है। पिछले 72 घंटे से पाक में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिकतर मौतें मकानों के ढहने से हुई है। शुरुआत में बारिश बलूचिस्तान में हुई बाद में यह सब जगहों पर फैल गई।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी के अनुमान से बलूचिस्तान में 18 लोगों की मौत हुई है। आदिवासी इलाके में 15, पंजाब प्रांत में 10 और खैबर पख्तूनवा में 6 लोगों की जान गई है। साथ ही अन्य 80 लोग घायल हुए है।

इसके अलावा 75 मकान भी ढह गए है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पाक अधिकृत कश्मीर, इस्लामाबाद, गिलगिट, बाल्टिस्तान तथा खैबर पख्तूनवा में तेज हवाएं चलाने और भारी वर्षा होने की आशंका जताई है।

Related News