ठंड से ट्रेनेें चल रहीं लेट, 5 हुई रद्द

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का अनुभव लोगों को हो रहा है। उत्तरी क्षेत्र में मौजूद पहाड़ों पर बर्फ बारी होने से सर्दी उत्तरी क्षेत्र और भारत में अधिक महसूस हो रही है। हालात ये हैं कि सूरज निकलने के बाद भी काफी देर तक वातावरण में कोहरा छाया रहता है।

हालात ये हैं कि करीब 30 रेल सेवाओं का संचालक उनके समय से देरी से किया जा रहा है। दूसरी ओर लगभग 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं वायु यातायात पर भी ठंड का असर हुआ है। लोग सर्द मौसम से बचने के लिए तरह तरह के जतन करने में लगे हैं।

हालांकि लोग कोहरे के कारण अपने वाहनों की हैड लाईट  जलाकर वाहन चला रहे हैं। माना जा रहा है कि जनवरी माह में अभी इस तरह की स्थिति रह सकती है। दिल्ली में तापमान बेहद कम हो गया है। इतना ही नहीं शाम को जल्द अंधेरा गहरा जाता है।

 

Related News