नक्सली हमले में CRPF के 5 जवान घायल

धनबाद​ : झारखंड में एक बार फिर नक्सली हमला हो गया। नक्सलियों ने इस बार सड़क को निशाना बनाते हुए तोपचांची के जीतपुर क्षेत्र में में लैंड माईन से विस्फोट किया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चल रहा है। घायलों को हेलिकाॅप्टर से रांची या फिर धनबाद लाया गया। घटना की पुष्टि डीआईजी और एसएसपी द्वारा की जा रही है। दरअसल जैसे ही जवान इस क्षेत्र से निकले।

लैंड माईन ब्लास्ट हो गई। जिससे सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए। लैंड माईन से सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। क्षतिग्रस्त सड़क को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। 

Related News