फिर शर्मशार हुई दिल्ली, महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

नई दिल्ली : नई दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कालोनी में शनिवार की रात 25 वर्षीय एक महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुसिल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (23), दीपक (20) और अमन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि जब महिला को अगवा किया गया था, तब कार में दीपक भी सवार था, हालांकि उसने दुष्कर्म नहीं किया। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस टीम को दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में पीड़ित महिला सड़क किनारे मिली थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मूलचंद अस्पताल के पास से उसे अगवा कर लिया गया और पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शुरू में एक ऑटो चालक ने फोन किया जो महिला को अगवा किए जाने का प्रत्यक्षदर्शी था। ऑटो चालक ने बताया कि महिला उसे पिछले एक सप्ताह से फोन कर ऑटो सेवा के लिए बुलाती थी।

ऑटो चालक उसे उत्तम नगर इलाके से लेकर मूलचंद अस्पताल के पास छोड़ा था, लेकिन कुछ ही देर में उसने देखा कि महिला को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि ऑटो चालक ने सूचना दी थी कि महिला को अगवा कर खानपुर की ओर ले जाया गया है। इस पर पुलिस तत्काल खानपुर पहुंची जहां कार खड़ी थी उसके बगल में लेटी पड़ी थी।

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी दक्षिणपुरी इलाके के हैं उन पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में मुजम्मिल (50) और मुन्ना (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही मकान में किरायेदार के रूप में रहते हैं।

Related News