त्रिपुरा से अपहृत किए गए बच्चे बांग्लादेश में मिले

अगरतला: अपहृत कर बांग्लादेश ले जाए गए 5 बच्चों को अब मुक्त करवा लिया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि बांग्लादेश पुलिस ने इन बच्चों को नोवाखाली जिले के घर से हासिल किया। इन बच्चों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय द्वारा उन्हें बालगृह और महिला को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरा से अगवा कर बांग्लादेश ले जाए गए 5 बच्चों को मुक्त करवा लिया गया। 

दरअसल दक्षिणी त्रिपुरा के गोमाती जिले के रंगमाती बांव से रेहाना बेगम ने  बद्धच्चों का अपहरण किया था। इन बच्चों में 2 लड़कियां थीं। अपहरण करने के बाद रेहाना उन्हें बांग्लादेश ले गई। बांग्लादेश पुलिस ने अपहर्ता का पता लगाकर बच्चों को नोवाखाली जिले से बरामद किया। इन बच्चों को अदालत के आदेश पर बाल गृह और दोषी महिला को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस मसले पर हस्तक्षेप कर चर्चा की गई थी। हालांकि अपहरण का कारण पारिवारिक विवाद कहा जा रहा है। 

Related News