45 साल की महिला का 14 साल के बच्चे पर आरोप किया मुझे प्रेगनेंट

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें करीब 45 वर्ष की एक महिला ने एक 14 वर्षीय नाबालिग पर सेक्स रिलेशन बनाकर उसे प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मामले में यह बात सामने आई है कि यह लड़का महिला से परिचित था। हालांकि इस नाबालिग ने महिला के साथ सेक्सुअल रिलेशंस बनाने से साफ इंकार किया है। मामले में अब जुवेलाईन पुलिस ने किशोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोहपारू गांव की एक महिला ने आदिवासी किशोर पर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि प्रेग्नेंसी के बाद उसे मानसिकतौर पर प्रताडि़त होना पड़ा है। ऐसे में उसने कहा कि वह महिला को जानता जरूर है लेकिन उसने कभी भी इस महिला से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। महिला किशोर के घर रहने आ गई मगर बाद में यहां से चली गई। इस दौरान महिला ने गांव में उसकी जमकर बदनामी की। मामले को लेकर महिला ने खुद की जान को खतरा भी बताया है। संभावना जताई जा रही है कि इस किशोर पर जुवेनाईल कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। 

Related News