चांदनी चौक की पहचान बनेगा यह नया तिरंगा

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक की चमक से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन अब इसकी चांदनी में एक और चांद जोड़ेगा देश का तिरंगा। अब तक दिल्ली के कनॉट प्लेस में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराता देखा जाता था, लेकिन अब चांदनी चौक पर भी ऊंचे तिरंगे को लहराते देखा जा सकेगा। उतरी नगर निगम ने चांदनी चौक पर टाउन हॉल के पीछे 45 मीटर लंबा तिरंगा लगाने का फैसला किया है।

2014 में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 207 फीट के पोल पर झंडा लगाया गया था। बता दें कि उतरी नगर निगम से झंडा लगाने के लइए हिंदुस्तान मार्ेकंटाइल ने इजाजत मांगी थी। इसके बाद इस मामले को नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

तिरंगा लगाने और भवनिष्य में उसकी देखरेख का जिम्मा हिंदुस्तान मार्केंटाइल एसोसिएशन को ही दिया गया है। निगम केवल इसके लिए जमीन मुहैया कराएगा। उतरी एमसीडी के चेयरमैन प्रवेश वाही ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा झंडा लगाए जाने की मंजूरी मांगे जाने पर हमने इसकी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि इसे लगाने में करीब 20 लाख का खर्च आएगा। 143 फीट के पोल पर 45 मीटर का झंडा लगेगा।

Related News