श्रीलंकाई क्षेत्र में धराए 44 मछुआरे

चेन्नई : श्रीलंका की नौसेना ने नीदुनथवू टापू से 16 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है। दरअसल ये मछुआरे उत्तरी श्रीलंका के पाल्क स्ट्रेट क्षेत्र के इस टापू के पास तक मछली पकड़ते हुए दाखिल हो गए। दरअसल मछुआरों द्वारा इस तरह के क्षेत्र में दाखिल होने की यह 4 थी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार इस तरह की घटना 3 जुलाई से श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पकड़े गए मछुआरों की तादाद करीब 44 तक पहुंच गई।

इस मामले में मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक केडी गोपीनाथ ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में पहुंचने वाले मछुआरों को पकड़ लिया। इन मछुआरों के जाल को तोड़ दिया गया। दूसरी ओर मछुआरों की नौकाओं को कांगेसंतुरई ले जाया गया। ऐसी 3 नौकाओं को इस क्षेत्र में पहुंचाया गया। श्रीलंकाई नौ सेनाकर्मियों ने मछुआरों को रोकने के लिए पथराव किया।

ऐसे में कुछ मछुआरे लौट गए। हालांकि मछुआरों के पकड़े जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने पत्र लिखा। जिसमें श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए 80 मछुआरों को रिहा करने के ही साथ 101 नौकाओं को वापस लेने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि मछुआरों को लेकर श्रीलंका सहयोग कर सकता है।

Related News