भूमध्य सागर में नाव डूबने से कई भारतीयों के मरने की आशंका

रोम : भूमध्य सागर में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के डूबने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि फिलहाल मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यात्रियों की मौत हुई है यात्रियों के जीवन की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में रबर की नाव से लोग गिर गए थे। जिसके बाद इनका कोई पता नहीं लग पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जीडी बेनदेतो ने सिसिली के टानिया में इस तरह की जानकारी देते हुए कहा कि लीबिया और इटली के सिसिली के मध्य व्यावसायिक जहाज इस नाव को बचाने पहुंचा था।

जिसमें कुछ लोग तो सुरक्षित बच गए लेकिन अधिकांश का कुछ पता नहीं चल सका। संभावना जताई जा रही है कि नाव डूबने से करीब 40 प्रवासियों की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि इसी तरह के एक हादसे में लीबिया में लगभग 800 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

Related News