कश्मीर के युवाओं को मिला आईआईटी में प्रवेश

पुंछ : कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले चार युवाओं को देश के अलग-अलग आईआईटी में प्रवेश मिलने की सफलता प्राप्त हुई है। जिन चार युवाओं का प्रवेश हेतु चयन हुआ है, वे नियंत्रण रेखा से कुछ दूरी के ही गांव में रहने वाले है और इन सभी ने आईआईटी में प्रवेश के लिये दिन रात मेहनत की थी।

गौरतलब है कि कश्मीर के जिस तरह से हालात चल रहे है उसमें वहां के चार युवाओं को मिले इस गौरव के बाद निश्चित ही नया इतिहास माना जायेगा। ये सभी युवा पुंछ के शिंद्रा गांव के रहने वाले बताये गये है। जिन युवाओं का चयन प्रवेश के लिये हुआ है उनमें शाहिद अफरीदी, उस्मान हाफिज, हिलाल अहमद और आकिब मुज्तबा है।

दिल में देश के लिए सम्मान                                                                                                            ये चारों युवा न केवल राज्य के विकास की बात करते है वहीं इनके दिल में अपने देश भारत के लिये भी सम्मान है। इनका कहना है कि उन्हें अपने देश पर नाज है, लेकिन ये राज्य के वर्तमान हालातों से दुःखी भी है।

आईआईटी में अब पढ़ाई जाएगी संस्‍कृत भाषा

 

Related News