कांग्रेस कमेटी के 36 उपाध्यक्षों के चुनाव विवादों में

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह एक दिन पहले हुए कांग्रेस कमेटी में बदलाव को लेकर विवादों में आ गए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत टिक्का ने 36 उपाध्यक्षों को चुने जाने के बाद सवाल खड़े किए है। हंसराज हंस के अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होने कहा कि इससे नेताओं की मुश्किलें बढ गई है। आगे उन्होने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी में पद दिए गए है, जो रेत माफियाओं से संबंध रखते है। इससे पार्टी कार्यकर्ता रोष में है।

टिक्का ने कहा कि रेत माफिया और शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली कांग्रेस अब उन्हें ही पार्टी में शामिल करने लगी है। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को पंजाब के लिए बड़ी संख्या वाली कांग्रेस कमेटी की घोषणा की।

जिसमें 36 उपाध्यक्ष, 96 महासचिव और 68 सदस्यीय कार्यसमिति शामिल है। कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील झाखड़ को प्रवक्ता और साथ ही पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से नाराज उनके भतीजे मनप्रीत बादल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मनप्रीत कुछ महीने पहले ही अपनी पार्टी पी.पी.पी. का कांग्रेस में विलय कर इस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पिछले 10 सालों से पंजाब की सत्ता से दूर है। इस बार कांग्रेस की कोशिश है कि इस बड़ी टीम की मदद से वो पंजाब में सत्ता हासिल कर सके।

Related News