राजा के खिलाफ उठी आवाज़ तो मिली 30 वर्ष की सज़ा

बैंकाॅक : राजशाही के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक शख्स को थाईलैंड में कड़े नियमों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस व्यक्ति को करीब 30 वर्ष के लिए जेल की सजा सुनाई गई। राजशाही के विरूद्ध फेसबुक पर अपने विचार प्रेषित करने वाले इस व्यक्ति को इतनी कड़ी सजा दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने राजा पर कमेंट की। जिसमें बैंकाॅक के युवक और उत्तरी प्रांत शियांग माई निवासी एक महिला द्वारा फेसबुक पर थाईलैंड के राजा के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी की गई। मामले की सुनवाई एकांत में हुई।

हालात ये थे कि अभिभाषक को तक इस सजा के बारे में जानकारी नहीं दी गई। यही नहीं जब इस व्यक्ति और महिला को 30 वर्ष की सजा सुनाई गई तो सभी आश्चर्य चकित रह गए। उल्लेखनीय है कि यहां राजा को प्रमुख माना जाता है और राजा के खिलाफ उठने वाली बात को दबाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में महिला और पुरूष को कैद कर सजा सुनाई गई।

Related News