ट्यूनिशिया में हमले के आरोप में 30 संदिग्ध हिरासत में

ट्यूनिस : ट्यूनिशिया में हुए आत्मघाती हमले के संदेह में करीब 30 लोगों को पकड़ा गया है। दरअसल इन हमलों में चरमपंथियों का हाथ माना जा रहा है। हमला राष्ट्रपति अंगरक्षक को निशाना बनाकर किया गया था। इस दौरान हुसाम बिन हेदी बिन मिलेद अब्दली की डीएनए जांच की गई थी। यह हमलावर 27 वर्ष का था।

दरअसल यह मजदूरों के क्षेत्र में रहा करता था। दूसरी ओर मध्य ट्यूनिशिया में हुए एक बस पर हमले की जवाबदारी आईएसआईएस द्वारा ली गई है। हमले में हमलावर के अतिरिक्त करीब 12 लोगों की मौत होने की बात कही गई है।

मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि चरमपंथियों से जुड़ाव के संदेह में 30 लोगों को पकड़ लिया गया है। बीते 24 घंटे में देशभर में 526 छापे मारे गए। दूसरी ओर कई हथियारों को जब्त कर लिया गया। पुलिस और रक्षा बलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हमलावर के डीएनए की जांच विस्तृत तौर पर आना शेष है।

Related News