30 अप्रैल का इतिहास : बॉलीवुड के 'जनक' दादा साहब फाल्के का जन्मदिवस

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 30 अप्रैल से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

30 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन। 1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया। 1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ। 1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म। 1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म। 1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ। 1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत। 1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी। 1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। 1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने। 1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए। 1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा। 1999 – हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

जानिए क्या कहता है 29 अप्रैल का इतिहास

28 अप्रैल का इतिहास : आज से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं...

Related News