जकार्ता हमले को लेकर 3 आरोपी गिरफ्त में

जकार्ता। इंडोनेशिया पुलिस द्वारा मध्य जकार्ता में तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। हमले में पांच हमलावरों समेत 7 लोग मारे गए थे। पुलिस ने इंडोनेशियाई समाचार चैनल को 3 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। तीन लोगों के हमले से संबंधित होने का संदेह जताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को क्षेत्र में जो हमला हुआ था उसकी जवाबदारी इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक द्वारा ली गई थी। 

दरअसल गुरूवार को हुए हमले में इंडोनेशिया के लोग दहल उठे थे। आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने स्टारबक्स काॅफी शाॅप के समीप हमला कर दिया। पुलिस की भारी घेराबंदी भी इस दौरान नज़र आई। पुलिस बंदोबस्त होने के बाद मीडिया की नज़र भी इस क्षेत्र पर पड़ गई। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस आयोजन में स्टारबक्स के क्षेत्र में ही उसी ईमारत पर एक स्क्रीन लगाई गई।

इस स्क्रीन पर इन हमलों में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई थी। इस स्क्रीन पर प्रार्थना से जुड़े संदेश प्रसारित किए गए। देपोक क्षेत्र के पुलिस प्रमुख कर्नल द्वियोनो ने मेट्रो टीवी को जानकारी भी दी। इस जानकारी में यह कहा गया कि हमले को लेकर तीन लोगों को उनके ही आवास से पकड़ा गया। उनका कहना था कि तीनों के आतंकवादी होने का संदेह भी जताया गया है। हमले को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

Related News