जानिए क्या कहता है 27 अप्रैल का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 27 अप्रैल से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

27 अप्रैल से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्मदिवस और निधन...

1526 – मुगल शासक बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना। 1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए। 1912 – महान अभिनेत्री और नित्यांगना जोहरा सहगल का जन्म। 1920 – प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म। 1967 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1972 – अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा। 1976 – अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई। 1984 – लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ। 1989 – बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत। 1993 – अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत। 2005 – टूलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी। 2006 – न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।

आज का इतिहास : सिक्किम के रूप में भारत को मिला अपना 22वां राज्य

जानिए भारत से जुड़े कुछ अद्भुत रहस्य

Related News