रोउनू के कारण बांग्लादेश में 24 मौतें

ढाका : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के केंद्र के कारण उठे चक्रवाती तूफान रोउनू के कारण बांग्लादेश के तटवर्ती क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ। तेज आंधी और जमकर हुई बारिश के कारण 24 व्यक्तियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तूफान के कारण करीब 5 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूत होना पड़ा है।

हालात ये रह कि बांग्लादेश में बाढ़ के हालात बन गए। बाढ़ और तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन के हालात निर्मित हो गए।

कुछ स्थानों पर तो जमीन ही धंस गई। ऐसे में काफी लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को राहत कार्य कर सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है। एहतियातन बंदरगाहों को बंद कर दिया गया है। देश में विद्युत आपूर्ति प्रभावित की गई है। चक्रवात के कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।

Related News