सीरिया में रुसी हमले में 21 लोग मारे गए

बेरुत : सीरिया में आतंकियों के गढ़ वाले इलाके अलेपो सिटी में रुस द्वारा किए गए हमले में गुरुवार को तीन बच्चों समेत 21 नागरिकों की मौत हो गई। यह पहला मौका नही है जब रुस द्वारा किए गए हमले में आम नागिरको की मौत हुई हो, इससे पहले भी कई बार मानवाधिकार संगठनों ने मारे गए लोगों के आंकड़े प्रकाशित किए है।

ब्रिटेन की सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि उतर शहर के पड़ोस में 6 जगहों पर हुए हमले में कई लोग घायल हुए है। उनका कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ऑब्जर्वेटरी के डायरेक्टर रामी अब्देल रहमान ने कहा कि 30 सितंबर से शुरु हुए मॉस्को के हस्तक्षेप पर पहली बार उनका संगठन पुष्टि करता है कि अलेप्पो शहर में रुस ने हवाई हमला किया है।

इससे पहले तक रुसी हमला अलेप्पो शहर तक ही केंद्रित था। अलेप्पो शहर सरकार और विद्रोहियों के नियंत्रण से दो भागों में बंट चुकी है। पूर्व में विद्रोहियों का कब्जा है औप पश्चिम में सरकार का नियंत्रण है।

Related News